सिर्फ 1 रुपये से बढ़ेगी 28 दिन वैलिडिटी, मिलेगा 56GB ज्यादा डेटा
नई दिल्ली
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास 98 रुपये से लेकर 3,499 रुपये तक के रिचार्ज प्लान हैं। जियो के कुछ रिचार्ज प्लान बेहद खास हैं। हम, रिलायंस जियो के 2 रिचार्ज प्लान की तुलना कर रहे हैं और आपको बता रहे हैं कि कैसे आप सिर्फ 1 रुपये ज्यादा खर्च करके 28 दिन की ज्यादा वैलिडिटी हासिल कर सकते हैं। साथ ही, आपको 56GB ज्यादा डेटा मिलेगा। जियो के यह प्लान 598 और 599 रुपये के हैं। तो आइए जानते हैं कि जियो के इन प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
जियो का 598 रुपये वाला प्लान, 56 दिन वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा
रिलायंस जियो के 598 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है। यानी, जियो के इस प्लान में टोटल 112GB डेटा दिया जाता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन फ्री है।

पाठको की राय